Haryana news : हरियाणा में इन बसों पर लगेगी लगाम, मान्य होंगे सभी पास

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। दादरी जिले सहित हरियाणा के कई जिलों में सहकारी समिति की परमिट वाली बसों में निजी बस संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही थी। छात्रों के बस पास और बुजुर्गों को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराए में छूट को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, सरकार की हिदायतों के बावजूद शिकायतें लगातार सामने आती रहीं। दादरी जिले के जुई-बाढड़ा रूट पर तो कई बार छात्रों और बस परिचालकों के बीच बहस और विवाद की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं बुजुर्ग भी रोड़वेजकर्मियों को उनसे पूरा किराया वसूलने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत कर चुके हैं। Haryana news

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरटीए विभाग ने एक्शन शुरू किया है। टीआई राजकुमार ने साफ कहा है कि हरियाणा रोडवेज में लागू सभी नियम परमिटधारी बसों पर भी अनिवार्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हैप्पी कार्ड को छोड़कर छात्रों के पास मान्य होंगे और वरिष्ठ नागरिकों को किराए में आधी छूट मिलेगी। यदि संचालक नियमों की अनदेखी करते हैं तो उनका परमिट रद्द किया जा सकता है। Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now