Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी में मुख्यमंत्री उड़ानदस्ते ने नामी कंपनियां के नाम पर नकली घी बनाने वालों पर छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान 3:30 क्विंटल के लगभग नकली घी बरामद किए जाने की सूचना है।
भिवानी बस अड्डे के पास गली नंबर 6 में नकली घी की खेप बरामद की है।
इस सूचना के बाद नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच रहे है।
प्रतिष्ठित घी कंपनी वीटा सहित अन्य कंपनियो के ब्रांड नाम प्रयोग किये जा रहे थे।

















