Haryana news : पंचकूला के मोरनी हिल्स में नदी उफान पर, 1 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल बहा

On: March 21, 2026 10:53 PM
Follow Us:

Haryana news : पंचकूला के मोरनी हिल्स में लगातार बारिश के बाद हालात गंभीर होते जा रहे हैं। छामला गांव की नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। स्थिति इतनी विकराल हो गई कि ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बाधित हो गया है।

इसी बीच निजी कंपनी द्वारा खडूनी गांव के लिए बनाया गया करीब एक करोड़ रुपये की लागत का पुल भी तेज बहाव में बह गया। पुल बहने से गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।Haryana news

स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बार-बार ऐसी स्थिति पैदा होती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now