Haryana news : हरियाणा सरकार देगी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह, इस दिन होगा योजना का शुभारंभ

On: March 21, 2026 9:14 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। आगामी 25 सितंबर को प्रदेश में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा।

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि योजना का शुभारंभ जिले में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा द्वारा किया जाएगा। 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में मोबाइल एप लांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच है और जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख रुपये या उससे कम है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी होगी। इच्छुक महिलाएं अपने घर पर ही मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं ने अभी तक रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, वे शीघ्र बनवा लें ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि योजना से जुडऩे वाली पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे उनके खाते में 2100 रुपये भेजे जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस योजना से जुड़ें और सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now