Haryana news : मोरनी क्षेत्र में टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जानें

On: March 21, 2026 10:53 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर कीचड़ जमा होने के कारण हरियाणा रोडवेज की यात्रियों से भरी बस फिसल गई और खाई की ओर जाने लगी। लेकिन समय रहते चालक ने सूझबूझ और त्वरित निर्णय लेते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना भूड़ी गांव के पास हुई। हादसे के दौरान बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now