Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया, जानें पूरी खबर

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
A little angel was born in the house of former Haryana CM Bhajan Lal, know the full news

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के पोते और पूर्व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई इसी साल नन्ही परी के पिता बने हैं। भव्य और आईएएस परी बिश्नोई के घर 25 फरवरी को बेटी हुई है। परी बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें भव्य और उनकी बेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वेद रखा है।

परी और भव्य की शादी 2023 में होगी

भव्य बिश्नोई और उनकी आईएएस पत्नी परी बिश्नोई की यह पहली संतान है। परी बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं। भव्य और परी की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। आईएएस बनने के बाद परी बिश्नोई की पहली पोस्टिंग सिक्किम की राजधानी गंगटोक में हुई थी। बाद में परी बिश्नोई ने अपना कैडर हरियाणा में ट्रांसफर करा लिया।

बता दें कि बिश्नोई परिवार का हरियाणा की राजनीति में खासा दबदबा है। इस परिवार से आने वाले चौधरी भजनलाल तीन बार हरियाणा के सीएम चुने जा चुके हैं और आज तक सबसे लंबे समय तक हरियाणा के सीएम रहने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई इससे पहले हिसार से सांसद रह चुके हैं और उनके दूसरे बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई हरियाणा के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। भव्य आदमपुर सीट से विधायक रह चुके हैं भव्य बिश्नोई अपने परिवार की परंपरागत सीट आदमपुर से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इस चुनाव में वे आदमपुर से हार गए।

पांच दशक में यह पहला मौका था जब बिश्नोई परिवार का कोई सदस्य आदमपुर से चुनाव हारा। इस सीट पर 50 साल तक भजनलाल परिवार का कब्जा रहा, लेकिन इस हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रप्रकाश ने भव्य बिश्नोई को हरा दिया। वर्तमान में भव्य बिश्नोई और उनके पिता कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक और सामाजिक रूप से संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं। परिवार की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को लगातार चुनौती मिल रही है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now