Haryana HTET: हरियाणा HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इन अभ्यर्थियों के कैंसिल होंगे आवेदन

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
_Haryana HTET Big news for Haryana HTET candidates, applications of these candidates will be cancelled

Haryana HTET:  हरियाणा एचटीईटी अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर आई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए कई अभ्यर्थियों ने एक ही स्तर पर कई बार ऑनलाइन आवेदन किया है।

ऐसे में अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक बार आवेदन किया है। उनकी सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दी गई है।

अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने समय रहते अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो उनके आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। अपना स्पष्टीकरण 2 जुलाई 2025 तक बोर्ड कार्यालय को ई-मेल के जरिए भेजें। यह स्पष्टीकरण ईमेल आईडी assplexam@bseh.org.in पर भेजें। यह काम जल्द से जल्द कर लें वरना आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now