Haryana : हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, जाने पूरा मामला 

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के जींद जिले के गांव बराह कलां के 26 वर्षीय युवक कपिल की अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कपिल ढाई साल पहले डंकी रूट के जरिए करीब 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका पहुंचा था। वह वहां एक स्टोर पर काम करता था। कपिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं और परिवार के पास करीब दो एकड़ जमीन है।Haryana

जानकारी के मुताबिक, कपिल जिस स्थान पर काम करता था, वहां एक दिन एक काले रंग का मूल अमेरिकी युवक आया और खुले में पेशाब करने लगा। कपिल ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर विवाद इतना बढ़ गया कि उस युवक ने कपिल पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Haryana

कपिल के चाचा रमेश ने बताया कि रविवार को परिवार को कपिल की हत्या की सूचना मिली। खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रमेश ने बताया कि उन्होंने तुरंत अमेरिकी पुलिस से संपर्क किया, जहां से उन्हें घटना की पूरी जानकारी मिली।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now