Haryana crime:रेवाड़ी में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, 2 माह बाद मामला दर्ज

On: March 21, 2026 5:59 PM
Follow Us:

Harysna crime: रेवाड़ी। जिले के चिमनावास गांव में एक महिला पर उसके पति द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। घटना 19 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने मामले में 18 मार्च को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।घायल महिला दो बच्चों की मां है और मूल रूप से राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के गांव खुर्दोज की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका पति पहले एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और अब पेंट का काम करता है।

घटना वाले दिन वह देर शाम चारपाई पर लेटी हुई थी, तभी पति ने अचानक उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला सिलाई का काम कर परिवार का सहयोग करती है।

महिला ने बताया कि घर के सामने ही उसके सास-ससुर रहते हैं और अक्सर वहीं खाना खाते हैं। घटना वाले दिन उसने सभी के लिए खाना बनाया था, लेकिन सास-ससुर खाने के लिए नहीं आए। इसके बाद उसने बेटे को बुलाने के लिए भेजा और दोनों बच्चों को खाना खिलाकर खुद चारपाई पर लेट गई।

2 माह बाद मामला दर्ज: इसी दौरान पति ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। khol थाना प्रभारी ने बताया है कि महिला को रोहतक रेफर कर दिया गया था उसकी रिपोर्ट आज मिली है इसलिए आज मामला दरक किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now