Haryana Crime: कलयुगी मां का कारनामा, प्रेमी को ही सौंप दी नाबालिक बेटी

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Haryana Crime : हरियाणा के हिसार जिले से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी ने अपनी मां के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मासिक धर्म न आने पर पीड़िता को डॉक्टर के पास ले गए, इस दौरान खुलासा हुआ कि वह गर्भवती है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।Haryana Crime

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे दो बहन और एक भाई है। वह स्कूल में पढ़ती है। उसके पापा और उसकी मम्मी का आपस में मनमुटाव की वजह से कोर्ट में केस चल रहा है। जिस वजह से उसकी मम्मी एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहती है।

एक दिन उसकी मम्मी घर से बाहर काम पर गई हुई थी। उसके बहन-भाई घर पर नही थे। उस दौरान आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसने डर के कारण यह बात किसी को नही बताई।

इसके बाद फरवरी माह में आरोपित ने दोबारा उसके साथ गलत काम कर धमकी दी। इसके बाद उसे मासिक धर्म न आने पर उसकी मम्मी डॉक्टर के पास लेकर गई। वहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now