Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सिरसा जिले के तहसीलदार भवनेश कुमार पर हुई है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है। वहीं सस्पेंशन अवधि के दौरान Director Land Record भवनेश कुमार का हेडक्वॉर्टर पंचकुला में रहेगा।
इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी सूरत में किसी स्तर पर कोई भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तहसीलदार भुवनेश कुमार पर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के वीडियो जारी करने के बाद हुई है। दरअसल, कांग्रेस गोकुल सेतिया ने तहसीलदार भुवनेश की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की थी। जिसमें वह अपने ऑफिस के स्टॉफ साथ पैसों के लेन-देन की बात कर रहे हैं। तहसीलदार कह रहे थे कि 3 लाख रुपये में अपना इलाज करवाऊंगा और बाकी घर के काम में लगाऊंगा। वह पास में खड़े कर्मचारी से यह भी कहते हैं कि यह बात किसी को बतानी नहीं है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ। इसके बाद सीएम सैनी ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया और तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया।

















