किसानों के लिए कितना जरूरी है Farmer ID, जानिए कैसे करवाए रजिस्ट्रेशन

On: March 21, 2026 7:40 PM
Follow Us:
FARMAR ID

Farmer ID :  सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें डिजिटल रूप में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. एग्रीस्टेक योजना में किसान रजिस्ट्री प्रोजेक्ट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.Farmer ID,

एडीओ अंकित ने बताया कि इस गांव में जिस किसी भी किसान भाई की जमीन है उन सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि समय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। इस योजना में हरियाणा के सभी जिलों में शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनायी जा रही है।Farmer ID

Farmer ID से मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
उन्होंने बताया कि शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मंगल पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है.

इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जा रही है. भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी सिद्ध होगीं

ये कागजात है जरूरी Farmer ID

📄 साथ में लाएं:
• आधार कार्ड
• भूमि रिकॉर्ड

एडीओ अंकित ने बताया कि इस गांव में जिस किसी भी किसान भाई की जमीन है उन सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि समय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं।Farmer ID

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now