Suicide : रेवाड़ी की छात्रा ने फरीदाबाद की YMCA यूनिवर्सिटी में किया सुसाइड

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:
रेवाड़ी की छात्रा ने फरीदाबाद की YMCA यूनिवर्सिटी में किया सुसाइड

Suicide: हरियाणा की फरीदाबाद की जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी YMCA में रेवाड़ी की रहने वाली बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बता दे कि रेवाड़ी के रहने वाले अविनाश कुमार की बेटी 22 वर्षीय वंशिका बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष छात्रा थी। छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में होस्टल के कमरे में मिला। छात्रा पंखे पर लटकी हुई थी। Suicide

इससे छात्रा के सुसाइड करने का कारण पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। छात्रा के सहपाठियों से बयान लिए गए है।

 

वंशिका बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर की छात्रा थी और विश्वविद्यालय के सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शाम को होस्टल की दूसरी लड़कियों ने वंशिका का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका देखा और वॉर्डन को सूचित किया।

वॉर्डन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now