Haryana : रेवाड़ी पुलिस को ​मिली बडी सफलता: मर्डर में फरार आरोपी को लिया 5 दिन रिमांड पर

On: March 21, 2026 8:06 PM
Follow Us:
रेवाड़ी पुलिस को ​मिली बडी सफलता: मर्डर में फरार आरोपी को लिया 5 दिन रिमांड पर

हरियाणा पुलिस को बावल में एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी के थाना बावल पुलिस ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बलिया के गांव संनाथ पांडे का छपरा निवासी मंगल देव पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जानिए कबका है मामला: बता दे कि गत 03 अगस्त 2024 को जिला सोनीपत के गांव महसवानपुर खुर्द हाल आबाद बनीपुर चौक निवासी एक महिला ने उसके बेटे साहिल की गुमशुदगी का मामला थाना बावल में दर्ज करवाया था। महिला ने बताया था की उसका बेटा साहिल बावल में मजदूरी का काम करता था तथा बिहार के छपरा जिले की रहने वाली एक महिला कंचन देवी व उसके बेटे राजन पांडे के साथ सत्या कॉलोनी नजदीक बाल्मिकी बस्ती बावल में किराये के मकान में रह रहा था।

गुमशुदगी का हुआ था मामला दर्ज: बता दे उस समय बावल पुलिा ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके साहिल की तलाश शुरू की थी। लेकिन 10 अगस्त 2024 को साहिल का शव सत्या कॉलोनी नजदीक जंगल में एक कुएं में गली-सड़ी अवस्था में मिला था। जिस पर बावल थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा ईजाद करके मामले में संलिप्त महिला आरोपी कंचन देवी व उसके बेटे राजन पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में खुला राज: महिला आरोपी कंचन देवी ने बताया की मृतक साहिल लिव-इन रिलेशन में उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान अप्रैल माह में यूपी निवासी मंगल पांडे भी उनके साथ रहने लगा था। जो साहिल को संदेह हो गया था कि मंगल पांडे उसके साथ संबंध बनाने लगा है। जो इस पर उनका आपस में झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसने मंगल पांडे को साहिल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर तेजधार हथियार से साहिल की हत्या कर दी।Haryana

हत्ध्या कर कुए में फैका था शव: पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने हत्या के बाद मंगल पांडे ने साहिल के शव को उसके बेटे राजन पांडे के साथ मिलकर कुएं में डाल दिया था। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला बलिया के गांव संनाथ पांडे का छपरा निवासी मंगल देव पांडे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now