Rewari News : सामान चोरी करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार

On: March 25, 2026 9:37 PM
Follow Us:
ARRESTED

Rewari crime: बावल पुलिस ने सर्विस स्टेशन से जनरेटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव कुतीना निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलआरोपी के कब्जे से चोरी किया जनरेटर, कंपाउंडर मशीन, टूल किट आदि अन्य सामान बरामद कर लिया है।Rewari News

जांचकर्ता ने बताया की गांव खंडोड़ा निवासी गुलशन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव मोहनपुर बस स्टैंड के पास एक सर्विस स्टेशन किया हुआ है। गत 3 फरवरी की रात वह सर्विस स्टेशन को लॉक करने के बाद घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह सर्विस स्टेशन पर गया तो मेन गेट के दोनों ताले गायब मिले।

चोर सर्विस स्टेशन से 7.5 केवी का जनरेटर, एक गाड़ी उठाने का बड़ा जैक, कंपाउंडर मशीन व टूल किट सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

 

जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव कुतीना निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया जनरेटर, कंपाउंडर मशीन, टूल किट आदि अन्य सामान बरामद कर लिया है।Rewari News

पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now