Rewari Accident: धारूहेड़ा में कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर रोहतक रैफर

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:

Rewari Accident: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। द्वारकाधीश सोसाइटी निवासी दिगपाल के 70 वर्षीय पिता उत्तम सिंह, जो मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के तड़म गांव के रहने वाले हैं, अपने बेटे से मिलने आए थे।

सुबह शुक्रवार को करीब 8 बजे वे कापड़ीवास स्टैंड पर उतरे और दिगपाल उन्हें बाइक से सोसाइटी तक लेकर आए। सोसाइटी गेट पर बाइक रुकवाकर वे बच्चों के लिए सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से उत्तम सिंह सड़क पर गिर गए और कार चालक मौके से फरार हो गया। दिगपाल ने तुरंत उन्हें भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग कोमा में चले गए हैं।Rewari Accident

धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने बताया कि पीड़ित के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कार का नंबर पता नहीं चल सका है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान होते ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now