Haryana Crime: रेवाड़ी में महिला की बेरहमी से हत्या, लूट के बाद दिया वारदात को अंजाम, पांच टीमो ने संभाला मोर्चा

On: March 21, 2026 11:09 PM
Follow Us:
बदमाश घर से लगभग 10 से 12 तोला सोना-चांदी और करीब 1 लाख रुपये कैश ले गए। कुछ दिन पहले ही महिला ने अपने बेटे की शादी के लिए 3 लाख रुपये का मंगलसूत्र बनवाया था, जिसे भी लूट लिया गया।

Haryana Crime:  रेवाड़ी जिले के मसीत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने 48 वर्षीय महिला सुनीता की बेरहमी से हत्या कर दी और घर से लाखों की नकदी व जेवरात लूट लिए। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल एसपी की ओर से इस मामले को लेकर पांच टीमें जांच में लगी हुई है।Haryana Crime

महिला के बेटे अर्जुन के अनुसार बदमाशों ने तब तक मां को पीटा, जब तक उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के गहनों और नगदी की जानकारी नहीं दे दी। लुटेरे मंदिर में रखे दान के सिक्के तक उठा ले गए।Haryana News

घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है। मृतका का बेटा अर्जुन पठानकोट में नर्सिंग का छात्र है और पति प्यारेलाल चित्तौड़गढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार के अनुसार बदमाश घर से लगभग 10 से 12 तोला सोना-चांदी और करीब 1 लाख रुपये कैश ले गए। कुछ दिन पहले ही महिला ने अपने बेटे की शादी के लिए 3 लाख रुपये का मंगलसूत्र बनवाया था, जिसे भी लूट लिया गया।Haryana News

परिवार ने बताया कि महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और दीवारों से सिर टकराया गया, क्योंकि दीवारों व फर्श पर खून के निशान साफ तौर पर मिले। पुलिस जांच के बाद घर के सदस्य खून के दाग साफ कर पाए। हत्या के बाद बदमाश ताले नहीं तोड़ते हुए अलमारी को चाबी से खोलते दिखे, जिससे यह शक और गहराया है कि वारदात में किसी जानकार व्यक्ति की भूमिका हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। परिवार के ही एक युवक से पूछताछ की जा रही है, जिसने दावा किया कि वह तो केवल पानी पीने घर आया था, लेकिन पुलिस उसकी बात पर भरोसा नहीं कर रही और हर एंगल से जांच कर रही है। यह मामला सिर्फ लूटपाट का नहीं, बल्कि बर्बर हत्या और गहरे षड्यंत्र का संकेत देता है।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेकर साक्ष्य जुटाने और सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now