Haryana crime: गुरुग्राम में गोल्ड लोन कंपनी से 9 करोड़ की लूट, ओडिटर बनकर आए थे बदमाश

On: March 21, 2026 10:58 PM
Follow Us:
Haryana crime: गुरुग्राम में गोल्ड लोन कंपनी से 9 करोड़ की लूट, ओडिटर बनकर आए थे बदमाश

Haryana crime सेक्टर पांच थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता रोड पर मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में डकैती को अंजाम दिया। बदमाश करीब 323 पैकेट सोना, जिनका वजन साढ़े आठ किलो से अधिक बताया जा रहा है, बैगों में भरकर ले गए।

हथियारबंद 5 बदमाशों ने गन पॉइंट पर 4 बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर साढ़े 9 लाख रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। लूट हुए गोल्ड की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कैश काउंटर से साढ़े नौ लाख रुपये भी लूटे गए। घटना के वक्त शाखा बंद होने वाली थी।Haryana crime

शाखा के अधिकारियों के अनुसार, लाकर में करीब 32 किलो सोना सुरक्षित रखा गया था, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि 323 पैकेट गायब हैं। असिस्टेंट मैनेजर कृष्णा ने बताया कि पांच बदमाश ऑडिटर बनकर आए और आइडी कार्ड दिखाने के कारण कर्मचारियों को उन पर शक नहीं हुआ। पिस्टल के बल पर उन्होंने लूटपाट की और जाते-जाते गार्ड व स्टाफ पर हमला कर घायल भी कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में सभी बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की कई टीमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं, लेकिन 48 घंटे बाद भी एक भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस प्रवक्ता एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर लूटा गया सोना बरामद किया जाएगा।

 

विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड को काबू किया:  वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे काबू कर लिया। डराने के लिए गार्ड और अन्य कर्मचारियों पर हमला भी किया गया। इससे ग्राहक और शाखा कर्मचारी डरकर शांत हो गए। इसके बाद बदमाश वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए।

पहले भी हुई है लूट: साइबर सीटी मे लूट की वारदातें बढती जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले सेक्टर-4 में मार्च माह में डॉक्टर केएल खुराना के घर हुई बड़ी डकैती का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।Haryana crime

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now