Haryana Crime: अंर्तराज्जीय अफीम का सौदाकर रेवाड़ी में काबू, 10 लाख कीमत की अफीम बरामद

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:
अंर्तराज्जीय अफीम का सौदाकर रेवाड़ी में काबू, 10 लाख कीमत की अफीम बरामद

Haryana Crime:  हरियाणा के रेवाड़ी की CIA टीम को एक बडी सफलता मिली हैं। टीम ने अंतराज्जीय अफीम के तस्कर को 1 किलो 332 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विनोद उर्फ भोलू के तौर पर हुई है। इतना ही ही टीन इस गिराह से जुडे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सिंघौली गांव निवासी नेमीचंद भी पकड़ा गया है। दोनों फिलहाल 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। मास्टर माइंड तस्कर पहले भी दस साल की सजा काट चुका हैं

 

CIA धारूहेड़ा की टीम ने तीसरी बार अफीम के साथ पकड़ा गया है। चरखी दादरी के उमरवास गांव निवासी विनोद को काबू किय हैं बता दे वह पहली बार साल 2001 में 15 किलो अफीम के साथ चंडीगढ़ में पकड़ा गया तो कोर्ट से 10 साल की सजा हुई। Haryana Crime

जमानत मिलते फिर शुरू: बता दे बार बार पकडे जा रहा शातिर जमानत मिलते ही फिर से तस्करी शुरू कर देता हैं पुलिस ने बताया कि झज्जर के बेरी में 15 फरवरी 2024 को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा गया। करीब एक साल बाद जमानत पर बाहर आया तो फिर से इसी धंधे में जुट गया।

रेवाड़ी में चढे हत्थे: अफीम के मास्टर माइंउ को धारूहेड़ा CIA की टीम ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास 1 किलो 332 ग्राम अफीम बरामद हुई है। बता दे नेमीचंद अफीम की सेफ्टी के लिए विनोद के साथ रेवाड़ी आया था। मार्केट में पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपए है।

पुलिस रिमांड पर: रेवाड़ी के धारूहेड़ा CIA इंचार्ज योगेश कुमार की ओर से रेवाड़ी में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now