CM Maternity Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम! बच्चा होने पर मिलेगी 5000 रुपये की सहायता राशि

On: March 22, 2026 9:24 AM
Follow Us:
CM Maternity Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम! बच्चा होने पर मिलेगी 5000 रुपये की सहायता राशि

हरियाणा सरकार ने माताओं को एक और बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत राज्य सरकार ने दूसरी संतान के रूप में बेटे को जन्म देने वाली महिलाओं को ₹5000 की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

महिलाओं को दूसरे बच्चे के लिए मिलेगी ₹5000 की सहायता राशि
अगर कोई महिला दूसरी बार बेटे को जन्म देती है तो उसे ₹5000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इस योजना से राज्य की हजारों माताओं को लाभ मिलेगा और यह मदद सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

कौन उठा सकता है इसका लाभ?

इस योजना का लाभ खास तौर पर उन महिलाओं को मिलेगा जो निम्न श्रेणियों में आती हैं:

अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिलाएं

विकलांग महिलाएं (40% या उससे अधिक)

बीपीएल कार्डधारक

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी

ई-श्रम कार्ड धारक

मनरेगा से जुड़ी महिलाएं

जिनकी वार्षिक आय ₹ 8 लाख से कम है

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहायिका

सीधे महिलाओं के खाते में लाभ
इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now