Bhiwadi News: सोमवार देर रात तिजारा में पूर्व (MLA sandeep yadav) बसपा विधायक संदीप यादव के फ्लैट पर बदमाशों ने कातिलाना हमला कर दिया। इतना ही नहीं युवकों ने उनके छोटे भाई मनोज यादव भी बदतमीजी की। जब वे विरोध करने लगे तो पूर्व विधायक संदीप यादव को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि भिवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।Bhiwadi News
भिवाड़ी में हमले के बाद तनाव’ जैसे ही लोगो को बदमाशों के हमले करने की बात सामने आई तो पुलिस मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं घटना के बाद मंगलवार को क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।Bhiwadi News
दर्ज करवाया मामला: इस वारदात के बाद बडी संख्या में कार्यकर्ता विधायक के फ्लेट पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने इमरान खान और मास्टर मामन सिंह यादव के साथ भिवाड़ी एसपी कार्यालय पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
जानिए क्या है विवाद: बतो दे विधायक संदीप यादव सोमवार रात बाबा बलदेव दास मेले से लौटने के बाद बिजली न होने पर पास के फ्लैट में चले गए थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार युवक तेज आवाज में गाना बजाते हुए सोसाइटी में पहुंचे। मनोज यादव के समझाने पर वे भड़क गए और विवाद करते हुए फ्लैट तक पहुंच गए।Bhiwadi News
जान से मारने की धमकी दी: पूर्व विधायक ने बताया कि आरोपित युवक जबरन अंदर घुस गए और संदीप यादव के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने मटिला चौकी इंचार्ज को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।Bhiwadi News
तीन आरोपी गिरफ्तार: भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




















