Haryana News: हरियाणा के किसान भाईयों के लिए अच्छी खबर, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर शुरू हुए फसल बीमा के लिए आवेदन, जानें आखिरी तारीख

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
Applications for crop insurance started on Meri Fasal-Mera Byora portal in Haryana, know the last date

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खरीफ-2025 सीजन के लिए (मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल) पर फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पोर्टल के माध्यम से MSP पर फसल बिक्री से लेकर खेतों में खड़ी फसलों का बीमा और सब्सिडी पर कृषि उपकरण पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खरीफ में की गई फसलों की रोपाई या बिजाई को लेकर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं कृषि उपनिदेशक करम चंद ने बताया कि किसानों को उपकरण खरीदने, अपनी फसल MSP पर बेचने या अन्य किसी विभागीय योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर रिजस्टर्ड कराना अनिवार्य है।

ये भी करा सकते हैं बीमा

खबरों की मानें, तो पट्टेदार बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए बुवाई के सर्टिफिकेट के साथ  नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल (एनसीआईपी) पर नियमानुसार आवेदन सकते हैं। वहीं खेत में खड़ी फसल में नुकसान होने पर मुआवजा मिल सकेगा। इसी तरह से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से जिन्होंने लोन नहीं लिया है, वह किसान भी जमाबंदी, किला नंबर के साथ पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।

किसानों को 23 जुलाई तक बीमा की देनी होगी जानकारी

खबरों की मानें, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए प्रदेश के सभी 22 जिले तीन क्लस्टर में बांचा हैं। फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराना है  या नहीं इसे लेकर 23 जुलाई तक लिखित में सहमति या असहमति पत्र देना होगा। 29 जुलाई 2025 तक फसल बदलने का ब्योरा बैंकों में देना होगा। बैंक 31 जुलाई तक बीमा की राशि अकाउंट से काटेंगे।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now