Haryana news : हरियाणा में युवक-युवती ने मौत को लगाया गले, जाने पूरा मामला ?

On: September 17, 2025 10:12 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल जिले में मंगलवार को एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव हाबड़ी की युवती राजवंत (18) और गांव करोड़ा का युवक सुखविंदर (20) अपने परिजनों की रजामंदी न मिलने पर घर से भागकर एक होटल में ठहरे। यहां दोनों ने सल्फास निगल लिया।

अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पूंडरी चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की बजाय पुलिस वाहन से दोनों को कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, युवक को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए, लेकिन करीब नौ घंटे की जद्दोजहद के बाद रात 11 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now