Haryana News: रेवाड़ी में कब बनेगा कृषि भवन, कृषि मंत्री ने कहां जल्द ही होगा टेंडर

On: March 18, 2026 7:34 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में कब बनेगा कृषि भवन, कृषि मंत्री ने कहां जल्द ही होगा टेंडर

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी निवासियो के बडी खुशी की खबर है। कई सालो से उठाई जा रही कृषि भवन बनाने की मांग अब जल्द पूरी होने वाली है। बता दे रेवाडी में कृषि भवन बनाने को लेकर सीएम की ओर से पहले ही घोषण हो चुकी है लेकिन यह कार्य अधर में लगता हुआ था। सदन में रखे गए सवाल में कृषि मंत्री ने कहा कि जमीन विभाग के नाम हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रकिश्या करके करीब 12.27 करोड़ रुपये लगात से कृषि भवन बनाया जाएगा।Haryana News

सदन में उठाया विधायक ने मुद्दा: बता दे कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जून 2026 को रेवाड़ी में कृषि सदन के निर्माण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से घोषित रेवाड़ी में कृषि सदन को जल्द से जल्द बनाए जाने की मांग को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाया। जिस पर कैबिनेट मंत्री कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूर कराकर कृषि सदन का निर्माण आरंभ कराया जाएगा।Haryana News

क्यों पडी जरूरत: बता दे कि रेवाड़ी का जिला सचिवालय बहुत छोटा है, इसके चलते अनेकों कार्यालय इससे बाहर है। कृषि सदन का निर्माण होने से कृषि क्षेत्र से जुड़े तमाम कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे कृषि प्रधान क्षेत्र में किसानों को भारी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सदन के लिए 1983 में ही जमीन मिलनी थी। लेकिन विभाग को जमीन स्थानांतरण नहीं होने के कारण पहले इसका निर्माण नहीं हो पाया।

अधर में लटकी टेंडर प्रकिया: अब इसके भवन का मैप भी तैयार हो चुका है तथा 12.27 करोड़ रुपये का इस्टीमेट भी तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री की घोषणा हुए नौ माह का समय बीत चुका है, इसलिए कृषि सदन का जल्द से जल्द निर्माण प्रारंभ कराया जाए, क्योंकि जिला रेवाड़ी में इसकी नितांत आवश्यकता भी है।

मंत्री ने दिया ये जबाव’ सदन में रखे गए प्रशनकाल में विधायक लक्ष्मण यादव के सवाल पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि गत छह मार्च को कृषि विभाग के यह जमीन स्थानांतरित हो चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर इसका निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now