Haryana news : हरियाणा में इस नेता ने कांग्रेस छोड़ी, BJP का दामन थामा

On: September 9, 2025 5:56 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सिरसा से पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रोड़ी के पार्टी बदलने को आगामी चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

भाजपा नेताओं ने उनके शामिल होने का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इधर, कांग्रेस खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सिरसा क्षेत्र की राजनीति पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है।Haryana news

बता दें कि चरणजीत सिंह रोड़ी इनेलो से साल 2014 में सिरसा लोकसभा सीट जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर को 115736 वोटों से हराया था। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।उनके इस कदम को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे सिरसा सहित आसपास के इलाकों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now