Haryana News: धारूहेड़ा में अतिक्रमण का मामला पहुचा CM दरबार

On: May 16, 2025 9:56 PM
Follow Us:
Haryana News: धारूहेड़ा में अतिक्रमण का मामला पहुचा CM दरबार

Haryana News: पूरे हरियाणा में सीएम हरियाणा की ओर से भी सभी पंचायतों मे अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हुए है। लेकिन सीएम के ये आदेश धारूहेड़ा में हवाई हो रहे है। धारूहेड़ा के गांव खजूरी में अवैध कब्जे आए दिन बढ़ते ही जा रहे है।

11 फुट का रास्ता बना 2 फुट: सबसे अहम बात यह है कि उपाउक्त के आदेश व पैमाइश करवाने के बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा हैं. परेशान होकर गांव के लोगों ने उपायुक्त व सीऍम को शिकायत भेज कर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है. ग्रामीण महेश कुमार, ईश्वर, सोनू, अशोक, दर्शन, ,कृष्ण का आरोप है कि गांव की एक गली जो 11 फुट की थी।

अवैध कब्जे के चलते वह गली महज 2 से 3 फुट बची हुई है. सबसे अहम बात यह है की पैमाइश करने के बावजूद पंचायत की ओर से इन अवैध कब्जो को नहीं हटाया जा रहा है. कई दिनों तक शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान लोगों ने उपायुक्त रेवाड़ी, बीडीपीओ तीसरी बार शिकायत भेजी है। Haryana News

5 माह में तीन बार शिकायत फिर भी कोई सुनवाई नही: लोगों का यह भी आरोप है कि इन अवैध कब्जा को लेकर सरपंच जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पिछले 5 महीने में तीन बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now