Haryana news : हरियाणा में शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का तोहफा 

On: September 16, 2025 10:07 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में शिक्षकों को जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर का तोहफा मिलने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से संबंधित निदेशालय के संशोधित प्रस्ताव को हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रस्ताव को मानव संसाधन विभाग की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद सरकार जल्द ही पोर्टल लांच करेंगी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के आसपास शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर का सरकार की ओर से दिया जाएगा। ट्रांसफर से पहले शिक्षकों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। दरअसल, शिक्षा विभाग ने साल 2016 में ट्रांसफर पॉलिसी बनाई थी। उसी साल पहली बार सभी शिक्षकों के तबादले हुए। इसके बाद 2017, 2019 और फिर आखिरी बार 2022 में तबादले किए गए। लेकिन जेबीटी शिक्षकों के 2016 के बाद से अब तक तबादले नहीं हुए हैं।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now