Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Roadways Department) ने रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में बढ़ोतरी का झटका दिया है। बता दें कि बस स्टैंड के आसपास के ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए हिसार रोडवेज डिपो ने सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसों का संचालन बस स्टैंड के पिछले गेट से शुरू कर दिया है। ऐसे में बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर यात्री किराए पर पड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिसार बस स्टैंड से चंडीगढ़ और सिरसा के लिए यात्री किराए में 5-5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हिसार से सिरसा का किराया पहले 105 रुपये था जो अब 110 और चंडीगढ़ का किराया 320 रुपये की जगह 325 रुपये कर दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने तर्क दिया है कि पिछले गेट से दोनों रूट की बसों का संचालन करने से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, इसलिए किराया बढ़ाना पड़ा है।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, इस व्यवस्था से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब बालसमंद रूट की बसें भी शहर के बीचोंबीच से न होकर पिछले गेट से जा रही हैं। ऐसे में इस रूट पर सफर करने के लिए यात्रियों को बस स्टैंड आना पड़ता है, जबकि पहले रानी लक्ष्मीबाई चौक सहित कई अन्य जगहों से बस पकड़ लेते थे। अब यात्रियों को ऑटो या अन्य किसी वाहन से बस स्टेंड तक आना ही होगा। इससे भी उनकी जेब पर असर पड़ेगा।Haryana news

















