Haryana news : हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ASP के बेटे सहित 4 युवकों को किया गिरफ्तार 

On: September 24, 2025 10:31 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद के सैक्टर-12 थाना इलाके में थार से कुचलकर प्रापर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस ने आखिरकार सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलावर को डी. सी. पो. सेंट्रल ऊया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि केस में पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में ले लिया है। दावा है धार में यही 4 लोग सवार थे। हिरासत में लिए युवकों में ए, सी. पी. सराय राजेश लोहान का बेटा भी शामिल है। जिस गाड़ी से युवक की मौत हुई वह ए.सी.पी. के नाम पर ही पंजीकृत है। पुलिस ने इसमें हत्या सहित अन्य धाराएं लगाई हैं। मामले की जांच के लिए ए.सी.पी. सेंट्रल की अगुवाई में एस. आई. टी. गठित की गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, बी. के. अस्पताल में मंगलवार दोपहर तका मृतक के परिजन हंगामा करते रहे। उनकी मांग थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शथ नहीं लेंगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। परिवार के साथ नूंह बिट्टू बजरंगी समेत राजनीति दल के कई पदाधिकारी बी. के. अस्पताल पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।  पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 3 बजे परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गए।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now