Haryana News: PM Modi एक बार फिर 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे । इसी दिन वो दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । उनकी तैयारियों को लेकर प्रशासन जुट गया हैं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी और विपुल गोयल भी मौजूद थे ।
पीएम मोदी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी की यह यात्रा हरियाणा के प्रति उनके विशेष स्नेह को दर्शाती है, क्योंकि उन्होंने पहले भी राज्य के लिए कई प्रमुख विकास पहलों की घोषणा की है। Haryana News
थर्मल प्लांट की आधारशिला : बता दे प्रधानमंत्री मोदी यमुनानगर में 800 मेगावाट के दीन बंधु चौधरी छोटू राम थर्मल प्लांट की आधारशिला रखेंगे । 7272 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से हरियाणा की बिजली क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और यह 3382 मेगावाट हो जाएगी ।
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन : प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा के पहले हवाई अड्डे हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे । यह हवाई अड्डा 7200 एकड़ में फैला हुआ है ।
इससे क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है । भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) ने 23 जनवरी, 2025 को प्रस्तुत आवेदन के बाद 28 फरवरी , 2025 को लाइसेंस प्रदान किया ।
















