Haryana News: हरियाणा के हिसार वालों की बल्ले-बल्ले, साढ़े 8km फोरलेन बनेगी यह सड़क

On: July 6, 2025 11:14 AM
Follow Us:
Haryana News: People of Hisar in Haryana are very happy, this road will become 8.5 km four lane

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में हिसार से मंगाली गांव तक साढ़े 8km लंबे हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा। रणबीर गंगवा ने आसपास के गांवों कैमरी, हरिकोट, मंगाली, डाया आदि की डिमांड पर इस सड़क को फोरलेन बनाने को मंजूरी दे दी है।

उनकी मंजूरी के बाद बीएंडआर ने इसका एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजा है। इस सड़क मार्ग के फोरलेन बनने से हिसार से मंगाली व इससे आगे तोशाम व सिवानी जाने वाले वाहन चालकों को यात्रा में राहत मिलेगी।

कई गांवों का सफर होगा आसान
बीएंडआर के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल रफ कॉस्ट एस्टीमेट के मुताबिक इस सड़क मार्ग को फोरलेन बाने पर 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क मार्ग को चौड़ा करने के मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। मुख्यालय से इस प्रोजेक्ट के रफ कॉस्ट एस्टीमेट को मंजूरी मिलते ही इसकी DNIT तैयार की जाएगी और टेंडर प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

कैमरी रोड फिलहाल हिसार शहर से 2.7 KM तक फोरलेन बना हुआ है। इस रोड को और साढ़े 8KM तक चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद यह 10.2 KM तक फोरलेन हो जाएगा। गांधीनगर, कैमरी, मंगाली, मंगाली सुरतिया, मंगाली झारा, भरी, डाया, बाड्या ब्राह्मणान, बाड्या जाटान, हरिता, स्याहड़वा गांव से निकलते हुए तोशाम व दूसरी तरफ सिवानी से इस रोड की कनेक्टिविटी है।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now