Haryana News: रिश्वत लेते पकड़ा गया शमशेर सिंह पटवारी, ACB ने दाखिल किया रेवाड़ी में चालान

On: October 6, 2025 5:16 PM
Follow Us:
REWARI COURT

रेवाड़ी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शमशेर सिंह, हल्का पटवारी बालावास जाट, तहसील बावल, जिला रेवाड़ी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया है। एसीबी ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13(1)(B) सहपठित 13(2)(B) के तहत अंजाम दिया है।Haryana News

ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 5 अगस्त 2025 को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता का निधन 19 जनवरी 2024 को हो गया था। पिता की भूमि का विरासत इंतकाल उसके और उसके भाई के नाम दर्ज कराने के बदले पटवारी शमशेर सिंह ने ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी।Haryana News

शिकायतकर्ता पहले ही ₹9,000 नकद दे चुका था, लेकिन आरोपी ने शेष ₹11,000 की मांग की थी।शिकायत की जांच के बाद एसीबी गुरुग्राम की टीम ने तहसील बावल में आरोपी पटवारी शमशेर सिंह को ₹11,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 29, दिनांक 5 अगस्त 2025 को दर्ज की गई थी। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है और अब यह मामला माननीय न्यायालय रेवाड़ी में विचाराधीन है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now