Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब बेटियों की शादी के लिए मिलेगा इतने हजार का शगुन

On: July 2, 2025 9:03 AM
Follow Us:
Haryana government's big decision, now you will get a gift of so many thousand rupees for the marriage of daughters

Haryana News: हरियाणा के गरीब परिवार के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैनी सरकार ने बेटियों की शादी में दिए जाने वाले शगुन की राशि को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना (Chief Minister’s Marriage Shagun Scheme) के तहत अब पिछड़ा वर्ग के परिवारों को बेटियों के विवाह के मौके पर कन्यादान के रूप में 51 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि, पहले यह राशि 41 हजार रुपये दी जाती थी। शगुन की राशि में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी ने शगुन की राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार के इस निर्णय से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लाखों पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के पात्र परिवारों को 71 हजार रुपये की राशि विवाह के अवसर पर पहले से दी जा रही है।

वहीं विधवा, तलाकशुदा, अनाथ या बेसहारा महिलाओं के पुनर्विवाह पर (अगर पहली शादी के समय योजना का लाभ नहीं लिया गया हो) 51 हजार रुपये की राशि देने का प्रविधान किया गया है।

वहीं अगर नवविवाहित दंपती दोनों दिव्यांग हैं, तो उन्हें भी 51 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

योजना का लाभउठाने के लिए विवाह के छह महीने के अंदर विवाह रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। योजना के लाभ के लिए आवेदक संंबंधित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now