Haryana News: हरियाणा में बदला 3 कॉलेजों का नाम, शहीदों के नाम पर सैनी सरकार की मुहर

On: July 16, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Haryana News: Names of 3 colleges changed in Haryana, Saini government approves names of martyrs

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शहीदों और आज हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश के 3 कॉलेजों के नामकरण को स्वीकृति दे दी है। इन 3 कॉलेजों में से 2 कॉलेज भिवानी जिले के और 1 रोहतक जिले का है।

सीएम सैनी ने इन 3 कॉलेजों के नाम बदलने को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जानकारी दी कि भिवानी जिले के राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखे़ा का नाम अब आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर शम्भु सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

इसी तरह अन्य 2 कॉलेजों के नाम भी शहीदों और सेनानियों के नाम पर रखे गए हैं, जिनकी पूरी जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

गजेंद्र सिंह को 26 जनवरी 2001 को मिला था वीरता मेडल

वहीं राजकीय महाविद्यालय खरक का नाम शहीद गजेंद्र सिंह के नाम पर किया जाएगा। गजेंद्र सिंह 134 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। काकेर जिला (छत्तीसगढ़) के नातला आरक्षित वन क्षेत्र में मसपुर ग्राम के निकट नक्सलियों से लड़ते हुए 7 मार्च 2018 वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी वीरता के लिए 26 जनवरी 2021 को वीरता मेडल दिया गया।

सांपला कॉलेज का नाम शहीद राय सिंह के नाम पर किया

हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय सांपला का नाम शहीद राय सिंह के नाम पर रखने की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। शहीद राय सिंह 20 नवंबर 2016 को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर जम्मू में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह कदम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष सम्मान देने वाला है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now