Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार से अमावस्या स्नान कर सोनीपत लौट रहे हरियाणा पुलिस के जवान की गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस कारण गाड़ी जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी विजयपाल ने बताया कि उसकी पोस्टिंग क्राइम सोनीपत में है। वह और उसका साथी हरिद्वार अमावस्या का स्नान करके आ रहे थे तो अचानक कुराड़ फार्म के पास गाड़ी के अंदर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते चिंगारियां बाहर आने लगीं।Haryana news
उन्होंने अपनी गाड़ी को साइड में लगाया और नीचे उतर गए। इसके बाद गाड़ी में तेज आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। सनौली पुलिस भी इस दौरान मौके पर पहुंची।Haryana news

















