Haryana News: यदुवंशी समाज की महापंचायत : 120 बहादुर फ़िल्म को लेकर दी चेतावनी

On: September 7, 2025 4:51 PM
Follow Us:
यदुवंशी समाज की महापंचायत : 120 बहादुर फ़िल्म को लेकर दी चेतावनी

Haryana News: खेड़की दौला टोल प्लाज़ा स्थित अहिर रेजीमेंट धरना स्थल पर यदुवंशी समाज की विशाल महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत का उद्देश्य निर्देशक श्री रजनीश घई और निर्माता श्री फरहान अख्तर द्वारा बनाई जा रही फ़िल्म “120 बहादुर” के शीर्षक का विरोध कियाHaryana News

यदुवंशी समाज ने यह स्पष्ट कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेज़ांगला की ऐतिहासिक लड़ाई में शौर्य दिखाने वाले 13 कुमाऊँ बटालियन को सरकार द्वारा “वीर अहीर” की उपाधि प्रदान की गई थी। अतः फ़िल्म का शीर्षक “120 वीर अहीर” होना चाहिए।Haryana News

“120 बहादुर” शीर्षक न केवल 114 वीर शहीदों का अपमान है बल्कि युद्ध इतिहास की तुलना में भी यह अनुचित और अस्वीकार्य है।महापंचायत में भारी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित हुए और उन्होंने निर्माताओं की इस अनदेखी पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। समाज का कहना है कि – फ़िल्म का शीर्षक बदलकर “120 वीर अहीर” किया जाए।

यदुवंशी समाज की महापंचायत : 120 बहादुर फ़िल्म को लेकर दी चेतावनी

यदुवंशी समाज की महापंचायत : 120 बहादुर फ़िल्म को लेकर दी चेतावनी

फ़िल्म के आधिकारिक प्रदर्शन (21 नवम्बर 2025) से पूर्व इसे शहीदों के परिवारों और समाज के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए। हाल ही में जारी किए गए टीज़र में अहीर सैनिकों की सामूहिक वीरता को दबाकर केवल एक व्यक्ति की बहादुरी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जो अस्वीकार्य है।
इस महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की और आयोजकों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने निर्माताओं से आग्रह किया कि समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए और फ़िल्म को न्यायपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया जाए।Haryana News

 

मुख्‍य नेताओं में कर्नल चंदू लाल, डॉ. टी.सी. राव (संयोजक शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन), कर्नल महाबीर यादव (अध्‍यक्ष शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन), कमांडर वीपी यादव, मेजर एस.एन. यादव, वेद यादव, साध्‍वी पुष्‍पा शास्‍त्री, अरूण यादव (संस्‍थापक अ‍हीर रेजिमेंट मोर्चा), सोचन सरपंच (शिकोहपुर), श्री सतीश पार्षद (नवादा), रविंद्र फौजी (खोह), धर्मपाल यादव (नाहरपुर), राजबीर यादव (सरपंच, बाघन की), धर्म सिंह नंबरदार (बादशाहपुर), देविन्‍द्र प्रधान (सुरहेड़ा), रामअवतार प्रधान (यादव महासभा झज्‍जर), अभय राम यादव (यादव महासभा अध्‍यक्ष महेन्‍द्रगढ़), श्री सचिन यादव (गढ़ी) आदि उपस्थित रहे।Haryana News

यदुवंशी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि माँगों पर विचार नहीं किया गया तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा और फ़िल्म का बहिष्कार किया जाएगा। Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now