Haryana news : हरियाणा में खरीफ फसल की खरीद के लिए सरकार ने की तैयारियां, इन वरिष्ठ अधिकारीयों को सौंपी  ज़िम्मेदारियाँ 

On: September 20, 2025 4:35 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा सरकार ने राज्य में आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के मद्देनज़र मण्डियों और खरीद केंद्रों पर चल रहे खरीद कार्यों के निरीक्षण और समीक्षा करने हेतु सभी 22 जिलों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में राज्य के वरिष्ठ अधिकारीयों को अलॉट किये गए जिलों की मंडियों और खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा, खरीद कार्य की समीक्षा तथा खरीद के दौरान किसानों की शिकायतों के तुरंत निपटान करने हेतु यह ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

खरीफ खरीद सीजन 2025 – 26 के लिए श्री सुधीर राजपाल को पलवल, डॉ सुमिता मिश्रा को पंचकूला, श्री पंकज अग्रवाल को सोनीपत, श्री राजा शेखर वुंडरू को महेन्दरगढ़. श्री विनीत गर्ग को फतेहाबाद, श्रीमती जी अनुपमा को कुरुक्षेत्र, श्री अपूर्वा कुमार सिंह को पानीपत, श्री अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर।  इसी प्रकार श्री अनुराग अग्रवाल को भिवानी, श्री विजेंदर कुमार को सिरसा, श्री डी सुरेश को चरखी दादरी, श्री राजीव रंजन को जींद, श्री विकास गुप्ता को कैथल, श्री विजय कुमार दहिया को अम्बाला, श्रीमती अमनीत पी कुमार को हिसार, श्री टी एल सत्यप्रकाश को झज्जर, श्री मोहम्मद शाइन को रेवाड़ी, डॉ आमित कुमार अग्रवाल को फरीदाबाद, श्री संजय जून को रोहतक, श्रीमती आशिमा बराड़ को गुरुग्राम, श्री सी जी रजनी कांथन को करनाल और श्री फूल चंद मीणा की नूंह जिले के लिए नियुक्त किया गया है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now