Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार और टेंपो की टक्कर में 12 छात्राएं घायल

On: September 11, 2025 5:05 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे नंबर-11 पर बृहस्पतिवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। भांखरी गांव के पास एक क्रेटा कार ने स्कूल जा रहे टेंपो को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में टेंपो सवार 12 छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।Haryana news

पुलिस के अनुसार, डोहर कलां और डोहर खुर्द गांव की छात्राएं रोजाना किराये के टेंपो से गोद स्थित स्कूल जाती हैं। हादसे के समय भी वे टेंपो से स्कूल जा रही थीं। तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। इसी बीच कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे में था और सही से चल भी नहीं पा रहा था।Haryana news

वहीं, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। कार को कब्जे में ले लिया गया है और चालक फरार है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now