Haryana News: हरियाणा STF की बदमाशों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 58 इनामी बदमाशों, 101 गैंगस्टरों और इन अपराधियों को किया गिरफ्तार

On: July 1, 2025 12:31 PM
Follow Us:
Haryana STF carried out a major surgical strike on miscreants, arrested 58 wanted miscreants, 101 gangsters and these criminals

Haryana News: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साल 2025 में 1 जनवरी से 29 जून तक अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। STF ने 58 इनामी बदमाशों, 101 गैंगस्टरों/गैंग के सदस्यों और 178 जघन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वहीं साल 2024 में इस अवधि के दौरान 100 इनामी अपराधी, 29 गैंगस्टर/गैंग सदस्य, और 227 गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधी गिरफ्तार किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस का एसटीएफ राज्य में संगठित अपराधों के विरुद्ध हमारा अभियान जारी है।  एसटीएफ ने सीमाओं से परे जाकर गैंगस्टरों, नशा तस्करी नेटवर्क और अंतर्राज्यीय अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ जो कार्य किया है, वह सराहनीय और प्रेरणादायक है। आधुनिक तकनीक, विश्लेषणात्मक क्षमताओं और समर्पित मानव संसाधन के बल पर एसटीएफ ने न केवल अपराधियों की कमर तोड़ी है, बल्कि हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त साइबर और संगठित अपराध-निरोधक एजेंसी के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि ‘मुझे गर्व है कि एसटीएफ हरियाणा दिन-प्रतिदिन और अधिक सक्षम, सजग और अत्याधुनिक बन रही है। एसटीएफ आने वाले समय में अपराधों पर लगाम लगाने में एक मॉडल यूनिट के रूप में देशभर में उदाहरण प्रस्तुत करेगी । अपनी रणनीतिक दृष्टि, तकनीकी दक्षता और साहसिक कार्रवाई के बल पर एसटीएफ ने यह साबित कर दिया है कि संगठित अपराधों के विरुद्ध लड़ाई में एक सशक्त, समर्पित और आधुनिक पुलिस बल किस प्रकार निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now