Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया! नई किराया सूची जारी, यात्रियों को अब देने होंगे ज्यादा पैसा

On: October 25, 2025 1:59 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया! नई किराया सूची जारी, यात्रियों को अब देने होंगे ज्यादा पैसा

Haryana News: हरियाणा में रोडवेज की बस यात्रा अब महंगी हो गई है। कारण है ग्रीनफील्ड NH-352 ए पर मोहाना टोल प्लाजा का चालू होना। इसके चलते रोडवेज प्रशासन ने बस किराए में वृद्धि कर दी है। सोनीपत से गोहाना जाने वाले यात्रियों के लिए अब टिकट 45 रुपये का हो गया है, जबकि पहले यह 40 रुपये था। इसके अलावा बड़वासनी और खेड़ी दमकन रूट पर भी किराया 10-10 रुपये बढ़ाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन इस मार्ग पर हजारों यात्री सफर करते हैं। गोहाना रूट पर हर 15 मिनट में बस सेवा उपलब्ध रहती है। मोहाना टोल प्लाजा चालू होने के बाद रोडवेज ने नई किराया सूची भी जारी की है।

सोनीपत-गोहाना रूट पर किराए में बढ़ोतरी

स्टेशन सुपरवाइजर सुरेंद्र दुग्गल ने बताया कि मोहाना टोल शुरू होने के चलते सोनीपत-गोहाना रूट पर हर बस स्टॉप पर किराया बढ़ाया गया है।

सोनीपत से गोहाना रूट किराया

  1. सोनीपत से बड़वासनी: पहले 5 रुपये, अब 10 रुपये

  2. रतनगढ़: पहले 10 रुपये, अब 15 रुपये

  3. बादशापुर माच्छरी: पहले 15 रुपये, अब 20 रुपये

  4. मोहाना: पहले 20 रुपये, अब 25 रुपये

  5. तिहाड़ मोड़: पहले 20 रुपये, अब 25 रुपये

  6. विधत/पिनाना: पहले 25 रुपये, अब 30 रुपये

  7. जौली/लाठ: पहले 25 रुपये, अब 35 रुपये

  8. खेड़ी दमकन: पहले 30 रुपये, अब 40 रुपये

  9. बड़ौता: पहले 35 रुपये, अब 40 रुपये

  10. गोहाना: पहले 40 रुपये, अब 45 रुपये

गोहाना से सोनीपत रूट किराया

  1. गोहाना से बड़ौता: पहले 5 रुपये, अब 10 रुपये

  2. खेड़ी दमकन: पहले 5 रुपये, अब 10 रुपये

  3. लाठ/जौली: पहले 10 रुपये, अब 15 रुपये

  4. बिधल/पिनाना: पहले 15 रुपये, अब 15 रुपये

  5. तिहाड़ मोड़: पहले 20 रुपये, अब 20 रुपये

  6. मोहाना: पहले 20 रुपये, अब 25 रुपये

  7. बादशाहपुर माच्छरी: पहले 25 रुपये, अब 30 रुपये

  8. रतनगढ़: पहले 25 रुपये, अब 35 रुपये

  9. बड़वासनी: पहले 30 रुपये, अब 40 रुपये

  10. सोनीपत: पहले 40 रुपये, अब 45 रुपये

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now