Haryana news : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

On: September 16, 2025 4:42 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन सेक्टर-21 में युवक को गोली मारकर घायल करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने मुख्य आरोपी जितेंद्र पुत्र सुरजीत निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा को काबू कर लिया। अदालत से आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड भी मंजूर किया गया है।

शिकायतकर्ता गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र पहले भी परिवार को जान से मारने की धमकियां दे चुका था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और उसके परिवार ने प्रतीक के परिवार से रुपये लिए थे, जिसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थीं। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रतीक को गोली मारी।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने पर एसपी आस्था मोदी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी को काबू करने के आदेश दिए थे। एसडीयू प्रभारी एसआई रमेश चंद और एसआई मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात में आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब पिस्टल बरामदगी और अन्य सुराग जुटाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now