Haryana News: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, अब खराब मौसम में भी उड़ेगी फ्लाइट

On: July 28, 2025 6:14 PM
Follow Us:
Haryana News: Good news for the people of Haryana, now flights will fly even in bad weather

Haryana News: हरियाणा के हिसार वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब खराब मौसम में भी फ्लाइट उड़ सकेंगी। इसके लिए सरकार के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। AAI को हिसार एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से पत्र लिखा गया है। इसमें पुरानी विजुअल फ्लाइट्स रूल्स को इंस्ट्रमेंट फ्लाइट रूल्स में बदलाव की मांग की गई है।

इस तकनीक के बदलने से पायलट खराब मौसम में और कम दृश्यता की स्थिति में उड़ान भरने के लिए जरूरी बाहरी दृश्य संकेतों पर बिना भरोसा कर आसानी से फ्लाइट उड़ा सकेंगे। पुराने VFR तकनीक में बाहरी संकेतों पर ही पायलट निर्भर रहते थे।

कम विजिब्लिटी में पायलटों को फ्लाइट उड़ाने में काफी दिक्कत होती थी। यह तकनीक सिर्फ अच्छे मौसम में काम करती है। धुंध, आंधी और अंधेरे में पायलट के लिए संकेतों को देखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हिसार एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऐसे समय शुरू की गई जब इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन अब आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन अभी से तैयारी कर रहा है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now