Haryana News:कंवाली स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित 

On: October 18, 2025 2:54 PM
Follow Us:
Haryana News:कंवाली स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित 
Haryana News: जिले के गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कंवाली तथा लिसान गांव की पंचायतों तथा सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र यादव को शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक समारोह में सम्मानित किया गया।Haryana News
कार्यक्रम की अध्यक्षता जाटूसाना खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने की तथा नाहड़ बीईओ राजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि रहे। सेवानिवृत प्राचार्य जयसिंह खोला ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कंवाली के सरपंच प्रतिनिधि देशराज तथा लिसान के सरपंच ईश्वर सिंह ने ग्राम पंचायतों तथा क्षेत्र के संगठनों की ओर से पगड़ी व शाल से उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में जाटूसाना व नाहड़ खंड के शिक्षाविदों एवं संगठनों ने शिक्षा विभाग में उनके कार्यकाल से जु़ड़े संस्मरण सुनाते हुए उनके कार्यकाल को बेहद उत्कृष्ट एवं प्रेरक बताया।
हसला के पूर्व राज्य प्रधान एवं प्राचार्य अनिल यादव के संचालन में आयोजित इस समारोह में बीईओ अरविंद यादव, बीईओ डॉ राजेंद्र सिंह यादव,पूर्व प्राचार्य रामचंद्र यादव, प्राचार्य शोभा भारद्वाज, शिक्षक नेता रविंद्र यादव भाकली, प्राध्यापिका मिथिलेश, सरपंच ईश्वर सिंह ने अपने विचार रखे।
समारोह में डीईओ श्री यादव ने अपने भावुक संबोधन में सभी ग्राम पंचायतों, संगठनों तथा शिक्षाविदों का आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय को ग्यारह हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पौधा मां के नाम’ भी रोपित किया।
समारोह में सरपंच प्रतिनिधि देशराज, डॉ मुरारी, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, पुरुषोत्तम, प्रहलाद सिंह, सुनीता अदिति, किरण, दीपिका, रामसिंह, सुमेर सिंह, श्रीभगवान, प्रदीप कुमार करण सिंह, सुनील कुमार, बिजेंद्र, राकेश, निर्मल, सुषमा, जितेंद्र, उपनिश, संजय डाबला आदि उपस्थित रहे। शिक्षाविद् जय सिंह खोला ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now