Haryana News: रेवाड़ी में नकली सरसों का भाडाफोड: 32 लाख की सरसो पकडी, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

On: April 26, 2025 4:46 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में नकली सरसों का भाडाफोड: 32 लाख की सरसो पकडी, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Haryana News:  हरियाणा के महेंद्रगढ जिले के कनीना गांव में सरसों का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। ऐसा लगा है ये किसकी मिली भगत से ये पूरा खेल खेलकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। बता दे हरियाणा जिला रेवाड़ी से सटे कनीना में वेयर हाउस में एक ट्रक में नकली सरसों के बैग मिले हैंं बताया जा रहा है ट्रक में सरसों के 964 बैग थे।Haryana News

इन बैगों पर किसान सेवा केंद्र कनीना लिखा हुआ है। साफ जाहिर है कि अधिकारिये की मिली भगत से ये खेल खेला जा रहा है। हालाकि वेयरहाउस के सुपरवाइजर ने पूरे मामले का खुलासा किया है और जांच के लिए सैंपल भेज दिए हैं।

वेयरहाउस के सुपरवाइजर संदीप कुमार ने बताया कि सरसों के दानों पर शक होने पर उन्होंने कुछ दाने पानी में डाले तो पानी में डालते ही सरसों के दाने घुल गए और मिट्टी में बदल गए। संदीप ने कहा ये दाने मिट्टी से बनाए गए थे । बता दे कि इनकी बनावट इतनी सटीक थी कि पहली नजर में इन्हें असली सरसों से पहचानना बडा मुश्किल था।Haryana News

जांच के लिए भेजा सैंपल : नकली सरसों का शक होने पर वेयरहाउस में उसे रोक दिया तथा सैंपल को लैब जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना ने व्यापारियों और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। ट्रक में करीब 31 लाख की सरसों लदी हुई थी। ऐसे में सवाल है कि आखिरी किसकी मिली भगत से ये पूरा खेल खेलकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है।Haryana News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now