Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में होगी बढ़ोतरी

On: September 22, 2025 10:25 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है। मिशन निदेशक एनएचएम हरियाणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को 3 चरणों में डीए का लाभ मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 से डीए 230 फीसदी से बढ़कर 239 फीसदी, 1 जुलाई 2024 से 239 फीसदी से बढ़कर 246 फीसदी और 01 जनवरी 2025 से 246 फीसदी से बढ़कर 252 फीसदी मिलेगा। इस फैसले से एनएचएम के करीब 14000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राहत उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी या जो ऐसे ही मामलों में याचिकाकर्ता हैं। यदि कोर्ट भविष्य में आदेश पलटता है तो उन्हें दी गई राशि वापस करनी होगी। सरकार के इस फैसले से हजारों एनएचएम कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी मांग आंशिक रूप से पूरी हुई है।

कर्मचारी संगठनों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को यह राहत लंबे संघर्ष और कोर्ट आदेशों के बाद मिली है। इससे कर्मचारियों को काफी मदद मिलेगी। इसे लेकर कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे थे। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now