Haryana News: हरियाणा के इस जिले में महंगी हुई बिजली, अब प्रति यूनिट देना होगा इतना किराया

On: June 24, 2025 9:13 PM
Follow Us:
Haryana News

हरियाणा के हिसार में बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही बिलों में लोड के हिसाब से फिक्स चार्ज भी जोड़ा जा रहा है। डीएचबीवीएन ने अप्रैल में ही बढ़ी हुई दरों और फिक्स चार्ज का सर्कुलर जारी कर दिया था।

जून में बांटे जा रहे बिलों में बिजली की नई दरें और यूनिट का फिक्स चार्ज जोड़ा जा रहा है। बिजली 40 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो गई है। इसका असर लोगों के खपत के हिसाब से बिलों पर पड़ रहा है।

पहले बिजली बिलों को लेकर खपत की एक ही कैटेगरी थी, लेकिन अब घरेलू बिलों की कैटेगरी को लोड के हिसाब से तीन भागों में बांट दिया गया है। खपत की गई यूनिट के अलावा उपभोक्ता के लोड के हिसाब से बिल में फिक्स चार्ज भी जोड़ा गया है।

इसके साथ ही फ्यूल सरचार्ज और बिजली चार्ज भी लगाया जा रहा है। वहीं, बिजली निगम के एसडीओ संजय सांगवान ने बताया कि अप्रैल में बिजली यूनिट की दरों में संशोधन किया गया था, अब उन्हें बिल में जोड़ा जा रहा है। लोड के हिसाब से 3 कैटेगरी बनाई गई हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now