Haryana News: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचर्स को दीपाली पर दिया बडा झटका, सारी उम्मीदों पर फिरा पानी

On: October 19, 2023 8:06 PM
Follow Us:

हरियाणा: नियमित करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर आंदोलनरत गेस्ट टीचर्स अध्यापकों को दीपावली पर शिक्षा विभाग ने बडा झटका दे दिया है। कुछ दिन पहले जारी किए दिवंगत अतिथि अध्यापकों के परिजनों को 58 वर्ष की आयु तक वेतन देने के आदेश को रद्द कर दिया गया। सात साल से आंदोलनरत टीचरो की मेहनत पर पानी फेर दिया गया है।21अक्टूबर को हरियाणा में स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने सुनाया फरमान, जानिए क्यों ?

इस दिन दिया था ये आदेश
नियमित करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर आंदोलनरत गेस्ट टीचर्स अध्यापकों के प्रदर्श्न के चलते सीएम की ओर से 13 अक्टूबर को 58 वर्ष की आयु तक आश्रि​तो को वेतन देने के आदेश दिया था। लेकिन गुरूवार को ये आदेश केसिल करते हुए आश्रितों को एकमुश्त तीन लाख रुपये की धनराशि देने का फैसला दिया गया है।

कई बार कर चुके आंदोलन
नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि अध्यापक कई बार आंदोलन कर चुके हैं। लिहाजा धरने-प्रदर्शन में घायल होने और बीमारी के चलते कई अतिथि अध्यापकों की मृत्यु हो चुकी है। अतिथि अध्यापकों द्वारा मृतक के परिजनों को नौकरी देने की मांग भी की जाती रही है।

बता दें कि अतिथि अध्यापक लंबे समय से एक्स-ग्रेसिया का लाभ देने की मांग को उठा रहे हैं। प्रदेश में करीब 12 हजार अतिथि अध्यापक कार्यरत हैं। इनमें से ज्यादातर अध्यापकों की उम्र 40 वर्ष से ज्यादा है।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का धारूहेडा में किया स्वागत

गेस्ट टीचर्स को अब मिलेगी एक मुश्त राशि
मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से कैथल, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि दिवंगत अतिथि अध्यापकों के परिजनों को 58 वर्ष की आयु तक वेतनमान देने के फैसले को रद्द किया जाता है।

28 जुलाई 2016 के फैसले के अनुसार दिवंगत अतिथि अध्यापक के आश्रितों को एकमुश्त तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही दिवंगत अतिथि अध्यापकों को दी जाने वाली सहायता राशि का ब्योरा मांगा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now