Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

On: September 20, 2025 3:40 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत व जिला पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने के शुक्रवार देर रात लाडवा में दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से करीब 50 हाई-टेक कंप्यूटर बरामद किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ठग अमेरिकी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर प्रत्येक से एक हजार से लेकर चार हजार डॉलर तक की ठगी को अंजाम देते थे। पूरा गिरोह तीन स्तर पर चलता था पहले स्तर पर डायलर दूसरे स्तर पर क्लोजर और तीसरे स्तर पर इनका सरगना होता है। डायलर का काम नागरिकों से बात कर उन्हें झांसे में लेना होता है। उसे क्लोजर को पूरी जानकारी देनी होती है। क्लोजर नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर  बैंक खातों की डीटेल लेते थे और उन्हें एनडीपीएस एक्ट में उनके बैंक अकाउंट का प्रयोग होने की बात कहता था।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, घबराया नागरिक जल्दी से अपना पैसा निकालता और इनके कहने पर इनके खाते में ट्रांसफर कर देता। इस तरह से ये ठग अपनी ठगी को अंजाम देते थे। यह गिरोह बीते दो साल से लाडवा में चल रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह अब तक कितने नागरिकों को अपना निशाना बना चुके हैं और कितने डॉलर तक की ठगी को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस ने इनके सरगना तक पहुंचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर लिया है जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रहे हैं। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now