Haryana News: कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल खत्म, 256 सेवाएं सोमवार से होगी शुरू

On: August 3, 2024 8:21 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने प्रदेश भर जारी अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है। इससे सभी सरकारी विभागों समेत हरियाणा वासियों को बड़ी राहत मिल गई है।

हरियाणा में पिछले कई दिनों से चल रही कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल शनिवार को आखिरकार खत्म हो गई है।

बता दे कि कई मांगों को ले हरियाणा में कंप्यूटर ऑपरेटर हडताल पर थे। जिसके चलते सरकार को रोजाना करोडो रूप्ए का राजस्व का घाटा हो रहा था।

 

कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रधान विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री की ओर से हड़ताली कंप्यूटर ऑपरेटर की सभी मांगें मानने आश्वासन दिया है। इसी के चलते कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार से सभी काम पर लौट आएंगे।

latter
जानिए कैसे हुआ फैसला: बता दे कि इसके लिए चार सदस्यों की कमेटी नियुक्त की गई थी, जिसके अध्यक्ष एसीएस बिजेंद्र सिंह हैं। कमेटी से सभी 6 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इनमें डीआईटीएस का केंद्रीकरण करने, अलग बजट का प्रावधान करने, रेगुलाइजेशन पॉलिसी में शामिल करने और कौशल निगम में जो कर्मचारी गए, उन्हें डीआईटीएस में वापस लाने समेत सभी मांगों पर सहमति बन गई है।

हड़ताल के दिन अब अब ऐसे होंगे कवर: हरियाणा में कंप्यूटर ऑपरेटर्स संघ के 2768 कर्मचारी हैं और इनपर 256 सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी है। हडताल के चलते हरियाणा में 256 सेवाएं ढप पडी हुई थी। कर्मचारियों के हड़ताल के दिनों को छुट्टियों में कवर किए जाने की मांग को भी सरकार द्वारा मान लिया गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now