Haryana News: हरियाणा में 2 बार होंगे चौथी-8वीं तक के एग्जाम, पहले साल में 3 बार होते थे

On: July 17, 2025 12:50 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में चौथी से 8वीं कक्षा तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अब सिर्फ दो बार ही एग्जाम देने होंगे। हालांकि पहले स्टूडेंट्स को शैक्षणिक सत्र के दौरान सेट परीक्षा देनी होती थी। जो अब विद्यार्थियों को नहीं देनी होगी। विद्यार्थियों को साल में तीन बार सेट देना होता था। लेकिन अब पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं ही देनी होंगी।

हरियाणा सरकार द्वारा स्टूडेंट्स की सेट परीक्षा ली जाती थी। जो 20 नंबरों की होती है। इसमें प्रत्येक विषय की अलग-अलग 20-20 नंबर की परीक्षा होती है। अबकी बार 28 जुलाई से सेट परीक्षा होनी थी।

सेट परीक्षा विद्यार्थियों के पढ़ाई के मूल्यांकन के लिए आयोजित की जाती है। लेकिन इस एग्जाम में समय भी काफी लगता है और स्टूडेंट्स और शिक्षकों पर बोझ बढ़ता है। इसलिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा चौथी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की सेट परीक्षा नहीं करवाने के आदेश दिए हैं।

17 bwn 01 1752675348

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now